शाहरुख खान के नाम से रोशन हुआ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ _ VIDEO
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया। जी हां! शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। शाहरुख के जन्मदिन का सेलिब्रेशन केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया गया। इस मौके पर उनके फैन्स, दोस्त और फैमिली वालों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया।
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन (55th Birthday) सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान ने अपना 56वें जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ देश अपने अलीबाग वाले फार्महाउस में सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्टर को देश के हर कौने से बधाईयां मिल रही थी।
इस खास मौके पर जहां ‘मन्नत’ के बाहर फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा, वहीं बुर्ज खलीफा किंग खान (Shah Rukh Khan Burj Khalifa birthday celebration) के रंग में रंग गया। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया। जी हां, बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गईं।
बुर्ज खलीफा टावर पर दिखा शाहरुख का वीडियो:देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुके शाहरुख का बर्थडे हर साल उनक फैन्स एक फेस्टिवल के रूप में मनाते हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब ‘बुर्ज खलीफा’ के ज़रिए शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी गई है। साल 2019 और 2020 में भी शाहरुख का जन्मदिन दुबई में ऐसे ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया गया था, जिसका एक वीडियो खुद शाहरुख ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया था।
Happy birthday @iamsrk from the @noon family
كل عام وأنت بخير @iamsrk من عائلة نون pic.twitter.com/TIG3zURQjk
— Mohamed Alabbar محمد العبار (@mohamed_alabbar) November 2, 2021
दुबई के फैंस ने अपने चहेते हीरो को बुर्ज खलीफा के जरिए बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। इस खास मौके की एक खास फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस बेहद खुश हैं। सामने आई बुर्ज खलीफा की तस्वीर में देख सकते हैं कि शाहरुख खान की फोटो के साथ ‘वी लव यू’ लिखा हुआ दिख रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहला मौका नहीं है, जब ‘बुर्ज खलीफा’ के जरिए शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई मिली हैं। पिछले 2 साल से दुबई शाहरुख के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर उनका नाम तो कभी उनकी फोटो को शेयर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है।