माधुरी दीक्षित के पति ने तम्मा-तम्मा पर किया ऐसा डांस, अच्छे डांसर भी हुए फेल
माधुरी दीक्षित बेहतरीन डांसर हैं, इसमें कोई शक नहीं। उनको हमने कई गानों में डांस करते देखा और सीखा है। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें पति श्रीराम नेने तम्मा-तम्मा पर डांस करते दिख रहे हैं। फैन्स को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
वैसे माधुरी दीक्षित के पति कुकिंग में भी माहिर हैं। लॉकडाउन के वक्त माधुरी दीक्षित ने कई ऐसे वीडियो शेयर किए थे जिनमें श्रीराम न सिर्फ किचन में थे बल्कि खाना बनाते भी दिखे थे। बता दें कि ये वीडियो श्रीराम की बर्थडे पार्टी का है। फरवरी में इस पार्टी के और भी क्लिप्स वायरल हुए थे।
पुरानी क्लिप फिर से हुई वायरल
- https://www.instagram.com/tv/CZ6EiC1g0Um/?utm_medium=share_sheet
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट गानों पर जबरदस्त डांस किया है। तम्मा-तम्मा लोगो इनमें से एक है। यह गाना फिल्म थानेदार का है। इसका रीमेक फिल्म बदरी की दुल्हनिया में लिया गया था। माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति के साथ तम्मा-तम्मा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। क्लिप माधुरी के पति श्रीराम नेने की बर्थडे पार्टी की है। जो कि फरवरी में थी। इस पार्टी में उन्होंने संजय कपूर साथ अंखियां मिलाऊं गाने पर भी डांस किया था।