महज़ 13 साल की लड़की तजमुल इस्लाम ने World Kick boxing में लगातार दूसरी बार रचा इतिहास देखें
कश्मीर की एक युवा लड़की तजमुल इस्लाम ने मिस्र के काहिरा में चल रही किक बॉक्सिंह में एक बार फिर वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। 13 वर्षीय तजमुल उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले का रहनी वाली है वह बहुत मुश्किल हालातो के बावदूज 6 साल की उम्र से मुक्केबाजी का अभ्यास कर रही हैं।
उसने आखिरी बार 2016 में खिताब जीता था।दो बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर का कहना है कि वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार गोल्ड जीतना गर्व का क्षण है। उसने दुनिया के साथ अपनी जीत साझा करने के लिए ट्विट किया।
उसने लिखा, “यह वास्तव में मेरे लिए गर्व का क्षण था जब मुझे काहिरा, मिस्र में विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में फिर से स्वर्ण पदक मिला, अब मैं 2 बार विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन हूं”।
जीत के बाद, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवा चैंपियन को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर काहिरा मिस्र में इतिहास रचने के लिए बांदीपोरा के तजमुल इस्लाम को बहुत-बहुत बधाई। हमारे युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन ने पिछले कुछ वर्षों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
तजमुल ने बाद में ट्वीट के जवाब में राज्यपाल को धन्यवाद दिया, “थैंक्यू सो मच सर मेरा सपोर्ट करने के लिए और एक बार फिर आपका आशीर्वाद चाहते हैं, बहुत-बहुत धन्यवाद सर।”
तजमुल बांदीपोरा में अपनी खुद की खेल अकादमी भी चलाती हैं, जहां वह सैकड़ों युवा लड़कियों को किकबॉक्सिंग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रशिक्षित करती हैं। तजामुल सब-जूनियर वर्ग में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में पहले ही कई पदक जीत चुका है।
अब, वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने और अंडर -18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के अपने अगले लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। युवा चैंपियन ने अपने मिस्र अभियान से पहले एक इंस्टाग्राम वीडियो में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की है।